फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन में दिखा सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा

विज्ञापन
नाहन में प्रोफेसर हेमंत द्वारा दूरबीन से लिया गया सूर्यग्रहण का चित्र। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। सिरमौरी हुकमरानों की राजधानी रहे नाहन शहर से कंकन सूर्य ग्रहण का अद्भुत नजारा देखने को मिला। दिन को ही वातावरण ऐसा हुआ, मानो रात होने वाली हो। सूर्य ढकने लगा तो तस्वीरें अपने मोबाइलों में कैद करने के लिए लोग अपने घरों की छत पर निकल गए। कल्पना एस्ट्रो क्लब नाहन ने भी सूर्यग्रहण देखने और इसकी जानकारी जुटाने के लिए एक आयोजन किया। क्लब की ओर से हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में लोगों को सूर्यग्रहण के लिए दूरबीनों, ऐनकों, प्रोजेक्टर आदि का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

क्लब के प्रभारी प्रोफेसर हेमंत कुमार ने दूरबीन से ली तस्वीरें ‘अमर उजाला’ के साथ साझा की। आकर्षक तस्वीरों को उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इसमें कॉमेेंट करने के साथ लोग काफी संख्या में शेयर कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी के कारण सूर्यग्रहण दिखाने के लिए सामाजिक दूरी का विशेष रूप से ध्यान रखा गया। सवा दस बजे से ही इसके प्रबंध किए गए थे।
दोपहर 12 बजे जब अधिकतर सूर्य चंद्रमा की छांव में आ या तो सभी ने उत्सुकता के साथ इसे देखा। इस दौरान रोशनी और तापमान का कम होना भी लोगों को अचंभित कर रहा था। एस्ट्रो क्लब के सभी सदस्यों ने विभिन प्रकार की वैज्ञानिक जानकारियां भी एकत्रित कीं। प्रोफेसर हेमंत फिजिक्स के प्रवक्ता रहे हैं। वर्तमान में वह राजकीय महाविद्यालय सराहां में प्राचार्य के पद पर कार्यरत हैं। उधर, नाहन शहर में लोग एक्सरे फिल्म और कंप्यूटर फ्लॉपी तथा डिस्क के सहारे सूर्यग्रहण को देखते हुए पाए गए। कइयों ने अपने घर की छत पर कांसे की थाली में पानी भरकर सूर्यग्रहण का दीदार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें