नाहन कॉलेज में केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी ने की शपथ ग्रहण
प्राचार्य डाॅ. प्रेम भारद्वाज ने सत्र 2023-24 के लिए दिलवाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाॅ. यशवंत सिंह परमार राजकीय महाविद्यालय नाहन में सत्र 2023-2024 के लिए महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ की कार्यकारिणी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इसमें प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। प्राचार्य डॉ. प्रेम राज भारद्वाज ने केंद्रीय छात्र संघ की अध्यक्ष ज्योति शर्मा, उपाध्यक्ष शुभम कौशिक, सचिव डिंपल, सह सचिव स्मृति और अन्य सभी कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई।
इस मौके पर महाविद्यालय कन्या छात्रावास की छात्राओं ने सिरमौरी नाटी प्रस्तुत की और हिमांशी ने अपनी गजल से सभी को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर डॉ. रविकांत शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समारोह में महाविद्यालय केंद्रीय छात्र संघ समिति की समन्वयक डॉ. उतमा पांडे ने अपने संबोधन में मुख्यातिथि का आभार प्रकट करते हुए छात्र संघ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर डॉ. नीलकांत, प्रो. भारती, प्रो. सुदेश कुमार, डॉ. सरिता बंसल, डॉ. अनूप कुमार, प्रो. नवदीप कौर, प्रो. कमल डोगरा, प्रो. बीआर ठाकुर, डॉ. गोपाल भारद्वाज, डॉ. प्रियंका वर्मा, सुरेश शर्मा, राज देवेंद्र सिंह, बलबीर सिंह, दीपक चौहान सहित महाविद्यालय प्राध्यापक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संवाद