फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: सिरमौर में अब 31 तक होगा फसलों का बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर में अब 31 तक होगा फसलों का बीमा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उपनिदेशक कृषि सिरमौर राजकुमार ने बताया कि जिले के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत मक्की और धान की फसलों का बीमा अब 31 जुलाई, 2025 तक करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इन फसलों का बीमा करवा कर किसान फसलों की बुआई से लेकर कटाई तक, प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा, बाढ़, सैलाब, प्राकृतिक आग, भूमि कटाव आदि के जोखिम से फसलों को सुरक्षित कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त फसल कटाई के उपरांत दो सप्ताह तक होने वाले नुकसान तथा स्थानीयकृत आपदाओं से होने वाले नुकसानों की भी भरपाई की जा सकती है।
विज्ञापन


फसल बीमा से संबंधित कोई भी जानकारी प्राप्त करनी हो तो नजदीकी कृषि कार्यालय अथवा कृषि बीमा कंपनी के प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। नाहन खंड के किसान 98166-40065, पच्छाद में 94598-15765, रेणुका और शिलाई में 86298-08485 तथा पांवटा साहिब में 82192-82290 पर जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


......संवाद



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें