पांवटा साहिब(सिरमौर)। गिरिपार के सतौन क्षेत्र की 24 वर्षीय युवती 5 दिनों से लापता है। गांव से पांवटा मेें कार्य के लिए निकली थी। देर रात तक वापिस नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों व लड़की की सहेलियों से फोन कर पूछताछ व तलाश शुरू कर दी। उसी दिन शाम से मोबाइल भी ऑफ आ रहा है। पता नहीं चलने पर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
परिजनों व रिश्तेदारों ने डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर से मिल कर उसे ढूंढने की गुहार लगाई है। परिजनों का कहना है कि 24 वर्षीय लड़की पांवटा के एक कार्यालय में प्रोडक्टस सेल का कार्य करती थी। विगत 31 मई 2016 को लड़की घर से पांवटा निकली थी। रात को 7-8 बजे तक भी घर वापिस नहीं लौटी। इसके बाद कार्यालय अपने रिश्तेदार व उसकी सहेलियों को फोन कर पूछा गया लेकिन कोई पता नहीं चल सका। परिजन 5 दिनों से तलाश कर रहे हैं।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र का प्रतिनिधिमंडल मिला था। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। युवती को मोबाइल स्विच ऑफ है। उसकी पिछली कॉल डिटेल्स खंगाली जा रही है।