फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ट्रक से टकराई, महिला की मौत, 3 जख्मी

Mon, 29 May 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
रफ्तार का कहरः दीवार से टकराने के बाद कार के उड़े परखच्चे, प्रेमी युगल की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून-पांवटा से कालाअंब एनएच-7 पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें एक कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद एसआई उत्तराखंड पुलिस की हालत गंभीर होने पर परिजन देहरादून ले गए हैं। माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस में बतौर एसआई तैनात संतोष कुमार शाह(54) पुत्र मनोहर लाल शाह उनकी पत्नी अमीता शाह (49), बेटी स्वप्निल (21) व अदिति (18) कार में सवार थीं। कार अचानक ही बेहड़ेवाला पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। इसमें अमिता शाह (49) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में संतोष शाह गंभीर रुप से घायल हैं। सड़क हादसे में दोनों बेेटियों को भी चोटें लगी हैं।

 घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। डॉ. एके सिंह ने बताया कि महिला की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। संतोष शाह, उनकी बड़ी बेटी स्वप्निल को नाहन रेफर किया गया है। परिजन घायलों को देहरादून अस्पताल लेकर गए हैं। 
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। एनएच-7 पर हुए हादसे में एक महिला की मौत हो गई है। हादसे के घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन आगामी उपचार के लिए देहरादून लेकर गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें