फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल सामान पकड़ा, 1.05 लाख किया जुर्माना

Thu, 05 May 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
आबकारी एवं कराधान विभाग की सिरमौर टीम ने अंतर जिला चेकिंग अभियान में बाहरी राज्य से बिना बिल सामान लेकर आए कारोबारियों पर जुर्माना ठोका। टीम ने सोलन के कई इलाकों में दबिश दी। इस दौरान हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ से हौजरी का सामान बिना बिल लेकर आए कारोबारियों से विभाग ने एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना मौके पर ही वसूल किया। जांच में पाया गया कि कारोबारियों ने प्रदेश के किसी भी बैरियर पर सामान का टैक्स जमा नहीं करवाया था।
विज्ञापन


आबकारी एवं कराधान विभाग नाहन के ईटीओ प्रेम सिंह कायथ के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न इलाकों में 4.20 लाख का हौजरी, किराना व अन्य सामान बिना बिल के पकड़ा गया। इन व्यापारियों से मौके पर ही एक लाख पांच हजार रुपये जुर्माना लिया गया। आबकारी एवं कराधान विभाग की इस टीम में ईटीओ प्रेम सिंह कायथ, एईटीओ विपिन पोसवाल, ईटीआई कुलदीप भारद्वाज शामिल थे।

सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि विभाग की टीम समय-समय पर अंतर जिला चेकिंग के तहत हाइवे व अवैध रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों की चेकिंग करती है। प्रदेश के कुछ व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बाहरी राज्यों से सामान लाते हैं, लेकिन प्रदेश की सीमाओं में आबकारी एवं कराधान विभाग के बैरियरों पर टैक्स नहीं चुकाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें