फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहराड़ माजरी में 5 बीघा गेहूं की फसल स्वाहा

Wed, 20 Apr 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बढ़ती गर्मी व तपती धूप के भय से किसानों की फसलों पर आगजनी का खतरा कम नहीं होता जा रहा है। इलाके की तकरीबन सैकड़ों बीघा गेहूं की खेती आगजनी की भेंट चढ़ चुकी है। बुधवार दोपहर को गिरिनगर क्षेत्र के मेहराड़ माजरी में 5 बीघा गेहूं की तैयार फसल आग की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन


आग देशराज के खेत में लगी। देखते-देखते आग की लपटें आसपास के खेतों में फैल गई जिससे ओमप्रकाश व रामस्वरूप के खेतों को नुकसान पहुंचा है। सूचना के मुताबिक दमकल विभाग की टीम गाड़ी सहित मौके पर पहुंची। टीम ने आसपास खड़ी गेहूं की फसल जलने से बचा ली लेकिन तब तक तीन-चार किसानों की 5 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी थी। फायर ब्रिगेड के अनुसार करीब 30 हजार रुपये तक का नुकसान आंका गया है। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है।  

उधर, फायर ब्रिगेड पांवटा की टीम में अग्नि प्रशामक  भूपेंद्र सिंह, प्रशामक जयपाल शर्मा, ईश्वर सिंह, गृह रक्षक जयदत्त तथा चालक रामेश्वर आदि ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने आगजनी की घटना का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें