फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-कार में टक्कर, चालक की मौत

Wed, 20 Jul 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर कालाअंब के समीप मंगलवार रात ट्रक और कार में जोरदार टक्कर हो गई जिससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रात करीब डेढ़ बजे हुआ। मृतक की पहचान हरियाणा राज्य के नारायणगढ़ के काठा माजरा 45 वर्षीय सुखबिंद्र सिंह पुत्र मंगत राम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

सिरमौर जिले में सड़क हादसों की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। कुछ दिन पहले नौहराधार इलाके में कार खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हुई थी। जबकि पांवटा मार्ग पर एक वाहन ने दो लोगों को रौंध दिया था। इनमें से एक की मौत हुई थी। ताजा घटनाक्रम में देहरादून-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर एक ट्रक व कार में जोरदार टक्कर हो गई। एनएच पर मोगीनंद के समीप ट्रक (एचपी12सी-6671) व डिजायर कार (एचआर70ए-1695) आमने सामने टकरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक नाहन से कालाअंब की ओर जा रहा था। मोगीनंद में खेड़ा मंदिर के समीप चालक नियंत्रण खो बैठा और कार ट्रक से टकरा गई। जांच अधिकारी शमीम अख्तर ने बताया कि अभी तक हादसे की वजह का पता नहीं चल पाया है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कालाअंब थाना से पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार की वजह से यह हादसा पेश आया। दुर्घटना इतनी खतरनाक थी कि कार चकनाचूर हो गई। हादसे में कार चालक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था।
उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम नाहन में करवाया। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें