कोतवाली क्षेत्र के भैंसा गांव की रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका की बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की खबर पर आस-पास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। गांव वालों ने बताया कि 40 वर्षीय विमलावती पत्नी महेंद्र सुबह ट्रैक की तरफ गई थी। उसी दौरान ट्रेन की चपेट में आ जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। विमलावती के नौ वर्षीय बेट विजय और पुत्री 12 वर्षीय मनीषा बिलख रही थी। घटना से गांव के लोग भी अवाक थे। मृतका आंगनबाड़ी सहायिका थी। इसी से घर का खर्चा चलता था। पति अभी एक महीना पहले लुधियाना गया था। सूचना पर पहुंचे कांटे चौकी इंचार्ज राम भवन यादव,आरपीएफ के हेड कांस्टेबल रत्नाकर और मुंडेरवा थाने के सिपाही घटना स्थल पर पहुंच गए। कांटे चौकी इंचार्ज ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है।