फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल-हरियाणा एनएच पर डेढ़ घंटे ट्रैफिक जाम

Fri, 24 Feb 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
ट्रैफ‌िक जाम - फोटो : ani
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल-हरियाणा लालढ़ांग एनएच मार्ग शुक्रवार दोपहर को करीब डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। हरियाणा सीमा पर दोपहर को एक ट्रक सड़क के बीच फंस गया। वहीं, पर एक दूसरे वाहन को निकालने का प्रयास हुआ लेकिन वह वाहन वहीं पर फंस गया जिससे शुक्रवार को सैकड़ों वाहन कलेसर जंगल के बीच से फंसे रहे। इनमें सिरमौर के पातालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के दर्जनों वाहन सवार भी परेशान रहे। बाद में ट्रक मैकेनिक के पहुंचने पर मार्ग खुल सका।
विज्ञापन


पांवटा निवासी ओपी कटारिया, अनुज कुमार व प्रदीप सिंह ने बताया कि शिवरात्रि पर पड़ोसी राज्य स्थित एक मंदिर में माथा टेकने गए थे। दोपहर को वापिस आते वक्त जाम में फंसे रहे। हिमाचल-हरियाणा एनएच मार्ग में कलेसर जंगल वाली सीमा में एक ट्रक बीच में फंस गया जिससे मार्ग बाधित हो गया। इसके बाद एक अन्य वाहन ने साइड से निकलने का प्रयास किया। इस वाहन का भी फ्यूल समाप्त हो गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। मार्ग को दोनों तरफ हिमाचल व हरियाणा की तरफ सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे।

 इस दौरान हरियाणा से पातालेश्वर मंदिर में शीश नवाने पहुंचे वाले श्रद्धालुओं रमेश, अखिल, दिनेश व अरुण शर्मा ने कहा कि काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसके बाद एक वाहन को ठीक करने वाला मैकेनिक मौके पर पहुंचा जिसके बाद किसी तरह से जाम खुल सका। इसके बाद श्रद्धालुओं के वाहन भी हिमाचल में स्थित पातालेश्वर महादेव मंदिर तक पहुंच सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें