फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिलमन व छड़ावग से चोरी सामान जंगल से बरामद

Mon, 20 Mar 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
विज्ञापन
police - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)।पच्छाद पुलिस ने चोरी की वारदात की गुत्थी सुलझा दी है। पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाने के साथ-साथ जंगलों की खाक छानकर चोरी की गई नकदी व सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद कर लिए हैं। उल्लेखनीय है कि पिंजौर निवासी देवराज ने डिलमन व छड़ावग में दिनदहाड़े ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। 

आरोपी ने डिलमन निवासी सुमनलता व  छड़ावग निवासी सुनील कुमारी के घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी और नकदी को चोरी कर लिया था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के बाद जेएमआईसी की अदालत में पेश किया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेजने के आदेश दिए। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी किए गए सोने चांदी के आभूषण और नकदी को जंगल में छिपाकर रखने की बात भी उगली। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर चोरी किए सामान को बरामद कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी पच्छाद जयराम डोगरा ने बताया कि दोनों घरों से चोरी किए गए सारे सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया है। उन्होंने बताया कि चुराया गया सामान जंगल में छिपाकर रखा गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस को सोने, चांदी आभूषणों के अलावा 3370 रुपये की नकदी, शादी में पहनाई जाने वाली नोट की मालाओं के अलावा चोरी के लिए उपयोग में लाए गए रॉड व पेचकस आदि सामान भी कब्जे में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी ने चोरी के समय इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल के नंबरों को भी बदला था ताकि आसानी से पकड़ा ना जा सके लेकिन पुलिस ने आरोपी के मनसूूबों पर पानी फेर दिया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें