फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिरों ने पहले ही निकाल ली थी वाहन नंबर प्लेट

Fri, 18 Mar 2016 07:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
पुलिस ने निकाला रूट मार्च
विज्ञापन
 नाहन के व्यापारी से वीरवार देर रात को नकदी लूट की गिरोह ने पहले से ही पूरी रैकी की हुई थी। अपने वाहन की हाई स्कियोरिटी नंबर प्लेट भी उखाड़कर, वाहन के भीतर रखी थी जिससे नकदी लूट कर आसानी से पड़ोसी राज्यों में प्रवेश कर सकें लेकिन व्यापारी की समय पर सूचना मिलने से पुलिस अलर्ट हो गई। पड़ोसी राज्य सीमा पर ग्राम चरणावाला के लोगों ने गजब का साहस दिखाया जिससे ग्रामीण व पुलिस टीम की जुगलबंदी से दो आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सका है। हरियाणा सीमा के संभावित जंगल स्थल पर पुलिस सर्च अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन



वीरवार को जिस तरह से नाहन के व्यापारी गौरव जैन से नकदी से भरा बैग छीन लिया उससे लगता है कि पहले अंतरराज्यीय गिरोह ने पूरी रैकी करके वारदात को अंजाम देने का प्लान बना था। जांच टीम ने गिरोह के वाहन से नंबर प्लेट बरामद की है। हाई स्कियोरिटी नंबर प्लेट में एचआर08-1243 नंबर दर्ज है। लूट के बाद नाहन के व्यापारी ने अपने वाहन से गिरोह के वाहन का पीछा किया। नकदी लूट की माजरा पुलिस को भी सूचना मिल गई। इसके बाद हरियाणा को जाने वाले मार्गों पर नाकाबंदी कर दी गई।


रणजीतपुर, बिलासपुर व चरणावाला संपर्क मार्ग पर पुलिस टीम ने चौकसी बढ़ा दी। इसके बाद चरणावाला गांव के साहसी लोगों ने जान की परवाह किए बिना गिरोह के एक सदस्य वाहन चालक चंद्रभान को दबोच लिया। एक दूसरे सदस्य सेवा सिंह उर्फ बंटी को पुलिस ने नाकाबंदी कर गिरफ्तार किया। इन गिरफ्तार दोनों सदस्यों ने जांच टीम को बताया है कि गिरोह के फरार सदस्यों के नाम धर्मपाल व राजकुमार हैं। साढ़े 3 लाख राशि, चेक, दुकानदारों के खाता कॉपी व डेली वेज कॉपी बेग समेत दोनों आरोपी जंगल में फरार हैं। शुक्रवार को भी इनकी तलाश में पुलिस टीम का सर्च अभियान जंगल क्षेत्र में चला रहा।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि ग्राम चरणावाला के लोगों ने शौर्य दिखाया। नकदी लूट के फरार 2 आरोपियों को दबोचने का सर्च अभियान जारी है। चरणावाला के ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस टीम ने दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस व जनता के आपसी समन्वय से अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सकता है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें