फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में शिक्षिका हत्याकांड मामले में देवर गिरफ्तार

Sat, 19 Mar 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 पांवटा शिक्षिका हत्याकांड मामले में उसके देवर को गिरफ्तार किया गया। है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। अदालत से 22 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है। अब, फोरेंसिक लैब से रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ हो सकेगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि 14 मार्च को सुनीता नेगी की निर्मम हत्या कर दी गई। घर से करीब 50 मीटर दूर बिजली टावर के नीचे शिक्षिका का शव पड़ा था। इस मामले में शिक्षिका के देव सूरज नेगी (44) से पुलिस टीम ने पूछताछ की। शुरू से ही आरोपी पुलिस के संदेह के घेरे में रहा। जांच टीम ने कई बार पूछताछ भी की लेकिन आरोपी बार-बार अपने बयान बदलता रहा। जांच टीम ने देवर को गिरफ्तार कर लिया।

 इस मामले में शिक्षिका के ससुराल पक्ष ने भी निष्पक्ष जांच का आग्रह किया था। शिक्षिका के पिता रूप चंद ठाकुर व भाई हरीश ने भी एसपी व डीएसपी से मामले की गहनता से जांच की मांग रखी थी। ससुराल वालों को संदेह है कि बेटी की हत्या कर, बाद में इस स्थल पर शव फेंक दिया  गया है। स्थानीय पुलिस टीम 5 दिनों से जांच कर रही है।    
विज्ञापन

उधर, एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन ने पुष्टि की है। एसपी ने कहा कि शिक्षिका मर्डर मामले में एक आरोपी सूरज नेगी को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को आरोपी अदालत में पेश किया गया। अदालत से आरोपी को 22 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है। इस मामले की गहनता से जांच प्रक्रिया अभी जारी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें