फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझ गया दौलांजी मोनेस्ट्री और ग्रामीणों के बीच पनपा विवाद

Tue, 25 Apr 2017 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। ग्राम पंचायत कोटला पंजोला में दौलांजी मोनेस्ट्री व धार गांव के लोगों के बीच पनपा विवाद मंगलवार को सुलझा लिया गया। एसडीएम राजगढ़ एसडी नेगी ने दोनों पक्षों के बीच बैठक बुलाकर दोनों के बीच विवाद को विराम दे दिया। उल्लेखनीय है कि दौलांजी मोनेस्ट्री व धार गांव के ग्रामीणों के बीच काफी समय से मनरेगा के तहत बने सार्वजनिक रास्ता रोकने व पेयजल आपूर्ति बाधित करने का मामला डीसी सिरमौर के संज्ञान में भी पहुंचा। 
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप था कि दौलांजी मोनेस्ट्री के लोगों ने उनके सार्वजनिक रास्ते को दीवार बनाकर बंद कर दिया है। इससे ग्रामीणों का रास्ते पर चलना काफी मुश्किल हो गया है। वहीं पेयजल को भी मोनेस्ट्री के लोगों ने रोक दिया है। लिहाजा गांव में पेयजल आपूर्ति भी बंद हो गई है। आरोप यह भी था कि मोनेस्ट्री के लोगों ने रास्तों व पानी पर अपना मालिकाना हक जमा लिया। इस बारे जब मोनेस्ट्री के लोगों से बातचीत की जाती तो महिलाओं व बच्चों के साथ अभद्र व्यवहार किया जाता था। इन तमाम पहलुओं को ध्यान में रखते हुए एसडीएम राजगढ़ ने दोनों पक्षों की एक बैठक बुलाई। इसके बाद दोनों पक्षों को सुनते हुए एसडीएम ने रास्ता और पानी को लेकर काफी समय पहले से चल रहे विवाद को हस्तक्षेप के बाद सुलझ लिया। 


एसडीएम राजगढ़ एसडी नेगी ने दोनों पक्षों की मंगलवार को एक बैठक में इस मसले को सुलझाने में सफलता हासिल कर ली। एसडीएम ने बताया कि धार गांव के लोगों को दौलांजी मोनेस्ट्री के लोग अपनी जमीन से रास्ता व पानी नहीं दे रहे थे। एसडीएम ने बताया कि दोनों पक्षों में हुई इस बैठक में दौलांजी प्रबंधन ने पैदल रास्ता देने और अभी छोटे वाहनों के लिए निर्धारित समय पर सड़क देने पर सहमति जताई। जबकि, पानी के चश्मे से भी बराबर पानी दो तरफ दिया जाएगा। बैठक में नायब तहसीलदार चंद्रमोहन व कोटला पंजोला पंचायत के प्रधान राजकुमार व दौलांजी मोनेस्ट्री के पदाधिकारी सहित काफी लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें