फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ने कुचला स्कूटी सवार, मौके पर दम तोड़ा

Thu, 12 May 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा नाहन एनएच-7 पर वीरवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी स्वार युवक को कुचल दिया। इससे युवक ने मौके पर दी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद करीब आधा घंटे तक ट्रैफिक का आवागमन भी बाधित रहा। हादसे के बाद मौके से आरोपी ट्रक चालक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया। सूचना मिलने पर डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार बद्रीपुर चौक के पास वीरवार देर शाम को हादसा हुआ। पांवटा से बद्रीपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार हीरपुर निवासी चेतन(30) पुत्र कर्मवीर को टक्कर मार दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

इस दौरान मौके पर भारी भीड़ एकत्र हो गई जिस कारण करीब आधा घंटा तक जाम लग गया। पुलिस टीम के मौके पर पहुंचने के बाद मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए खोला जा सका।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मौके के फरार आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर गहनता से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें