फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेणुका पुलिस ने 23 चालान कर वसूले 5100 रुपये

Tue, 29 Nov 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू(सिरमौर)। रेणुका पुलिस ने एक ही दिन में 23 चालान करके 5100 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की। जबकि 6 वाहनों के मामले बनाकर अदालत को सौंप दिए। अवैध खनन पर रेणुका पुलिस की कार्रवाई परवान चढ़ती दिखाई दे रही है। मंगलवार को रेणुका पुलिस ने मोटर वाइन अधिनियम के 17 व माइनिंग एक्ट के तहत 6 चालान करके 5100 रुपये का जुर्माना वसूला। जबकि माइनिंग के सभी 6 वाहनों के चालानों को अदालत में सौंप दिया, जहां से 4 वाहन चालकों को अपने वाहन कोर्ट से छुड़वाने पड़े।

 एसएचओ रेणुका देवानंद गुलेरिया ने बताया कि अवैध खनन पर पुलिस अपनी पैनी नजर रखे हुए है। मंगलवार को एक साथ 6 वाहनों को चालान करके मामला कोर्ट में साैंपा गया। जहां अदालत ने जुर्माना लगा कर 4 वाहनों को रिलीज कर दिया जबकि एमवी एक्ट के अन्य 17 चालानों से 5100 रुपये का जुर्माना वसूल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही बिना हैलमेट, बिना लाइसेंस, बिना नंबर प्लेट व यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले वाहन चालकों को कड़ी चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस की यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। गिरि नदी से अवैध खनन करने वाले वाहन चालकों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें