फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को अगवाकर किया दुराचार

Tue, 04 Apr 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो सराहां
विज्ञापन
पु‌ल‌िस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां थाना के अंतर्गत एक नाबालिग लड़की के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 23 साल के एक युवक पर दुराचार का मामला दर्ज किया है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 
विज्ञापन


पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज करवाई है कि एक युवक उसकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले गया। उसे अपने घर में रखा और दूसरे दिन वहां से फरार हो गया। पिता के अनुसार उसकी बेटी दसवीं कक्षा की छात्रा है। 

उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा 363, 366 376 पोक्सो एक्ट की धारा 4  के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसएचओ जय राम डोगरा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस छानबीन कर रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें