फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाहल में तेंदुए ने लोनिवि के कर्मी को किया जख्मी

Wed, 27 Apr 2016 07:30 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। धारटीधार क्षेत्र के पंजाहल में लोक निर्माण विभाग के एक कर्मचारी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। हमले में घायल कर्मी को नाहन अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी अनुसार पंजाहल निवासी मेहर सिंह (54) बुधवार सुबह ड्यूटी के लिए निकला था। अचानक रास्ते में चलते वक्त सामने से तेंदुआ आ गया। तेंदुए ने हमला कर कर्मी को बुरी तरह लहूलुहान कर दिया। गनीमत रही कि हमला करने के बाद तेंदुआ खुद ही भाग खड़ा हुआ। घायल मेहर सिंह को नाहन अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

 बताया जा रहा है कि बुधवार को ही तेंदुए ने पंजाहल पंचायत के शिलनू गांव में एक गाय को भी मार गिराया था जिससे आसपास के क्षेत्र बनेठी पंजाहल, जमटा, नेहली धीड़ा समेत धारटीधार की पंचायतों में तेंदुए का खौफ बना हुआ है। बताते चलें कि विगत सप्ताह ही बनेठी पंचायत के घूंड की एक बुजुर्ग महिला को भी तेंदुए ने बुरी तरह जख्मी कर दिया था। महिला ने अपने पांच वर्षीय पोते को तेंदुए के हमले से बचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें