फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पठानकोट आतंकी हमले के बाद भी नाममात्र की सुरक्षा

Mon, 04 Jan 2016 07:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमले के बाद सीमाओं पर चौकसी बढ़ाई तो जा रही है, लेकिन पांवटा क्षेत्र में प्रवेश चेक पोस्ट बैरियर के कैमरे खराब पड़े हैं। एक बैरियर पर सीसीटीवी कैमरा बंद है। दूसरे बैरियर पर लगे कैमरे की विजीबिलिटी अच्छी नहीं है। निकाय और पंचायत चुनाव के चलते स्टाफ काफी कम है। बैरियर पर तैनात स्टाफ नाकाफी और आधुनिक हथियारों से लैस भी नहीं है।
विज्ञापन


पठानकोट आतंकी हमले के बाद प्रदेश में अलर्ट कर दिया गया है। हिमाचल या पंजाब में आतंकी पनाह ले सकते हैं। इसलिए सीमा क्षेत्र पर चौकसी के निर्देश भी जारी किए जा चुके हैं। लेकिन, तीन राज्यों की सीमा को छूने वाले पांवटा में सुरक्षा राम भरोसे ही नजर आ रही है। उत्तराखंड, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से सीमाएं लगती हैं। यदि राज्य सीमा से कोई आतंकी प्रवेश कर लेता है। तो रोकने के लिए तैनात पुलिस जवानों को पास जरूरी पर्याप्त हथियार नहीं हैं।

डंडे के दम पर पुलिस संदिग्ध का सामना कैसे करेगी। हरियाणा राज्य सीमा पर बहराल चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरा अधिकतर खराब रहता है। उत्तराखंड सीमा बैरियर यमुनाघाट में कैमरे की पिक्चर क्वालिटी अच्छी नहीं है। शहर में किसी तरह की वारदात या हादसे के बाद फरार होने वाले आरोपियों को दबोचने में सहायता नहीं मिल पाती।
विज्ञापन


पड़ोसी राज्य की सीमा पर हो रही कड़ी जांच

पांवटा सीमा से लगते पड़ोसी राज्यों की सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली जा रही है। नदी के चोर रास्तों पर भी नजर रखी जा रही है। लेकिन, निकाय और पंचायत चुनाव के चलते अधिकतर जवान चुनावी ड्यूटी पर रहते हैं। जिससे सीमा क्षेत्र में तैनात जवान नाकाफी साबित हो रहे है।  

डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने कहा कि बैरियर पर सीसीटीवी कैमरों में खराबी और स्टाफ की कमी से कुछ दिक्कतें आ रही हैं। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। सभी चेक पोस्ट पर पुलिस कर्मियों को सर्तक रहने के निर्देश हैं। राज्य के प्रवेश द्वार बहराल, यमुना चेक पोस्ट और खोडरी माजरी किल्लोड़ में पुलिस टीम को अलर्ट रहने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें