फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाहन शहर में चोरों के हौसले बुलंद, पुलिस बेबस

Sun, 27 Nov 2016 11:18 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
चोरी की घटना की जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amarujala
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न इलाकों में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग सहम उठे हैं। चोरों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि दिन दिहाड़े चोरी हो रही है लेकिन पुलिस मामले को ट्रेस नहीं कर पा रही है। जिले में हुई अधिकतर चोरियों के मामले अभी अनसुलझे हैं। सितंबर महीने में भी जिले में एक दर्जन से अधिक चोरी की वारदातें हुईं थीं। जबकि नवंबर महीने में भी चोरियां का सिलसिला नहीं थमा।
विज्ञापन


हैरत यह है कि चोर कभी ताले तोड़कर नकदी और गहनों पर हाथ साफ कर रहे हैं तो कभी दुकान में ग्राहक बनकर चूना लगा रहे हैं। पांवटा, माजरा और धौलाकुआं इलाके में चोरी की बढ़ रही वारदातों से लोग चिंतित हो गए हैं। लोग अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित है।
गौरतलब है कि धौलाकुआं में दो दिन पहले ही एक फौजी के घर पर लाखों रुपये की चोरी हुई थी। इस मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं। जबकि पांवटा साहिब के वार्ड नंबर आठ में भी चोरों ने दिनदिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। यहां से चोर लगभग ढाई लाख रुपये के गहनों और करीब 35 हजार रुपये पर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन

 उधर, एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ऐसे मामलों में गहनता से जांच कर रही है। ऐसे स्थान जहां चोरियों की आशंका रहती है वहां पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि किसी पर शक हो तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें