फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाहरी राज्यों से पांवटा पहुंच रही नशे की बड़ी खेप

Thu, 21 Jul 2016 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की सीमा से सटे हिमाचल के पांवटा में नशे का जहर  अपनी जड़ें मजबूत से फैला रहा है पुलिस की सख्ति के बावजूद उत्तराखंड और यूपी से नशा माफिया यहां के युवाओं को अपने चुंगल में फंसाकर नेटवर्क को मजबूत कर रहा है। अपने शौक में नशे का सेवन करने वाले कई युवा अब आदी हो चुके हैं।
विज्ञापन


चिंता का विषय यह है कि महिलाएं व छोटे बच्चों की नशा बिक्री में संलिप्ता चिंता का विषय है। नशा रूपी जहर लेने से कई युवा अपनी जिंदगी तक गंवा चुके हैं। नशे की वजह से ही आत्महत्या व हत्या जैसे संगीन अपराध यहां साल-दर-साल बढ़ रहे हैं। तीन वर्ष पहले देवीनगर इलके के 18 लोगों की सूची पुलिस को सौंपी गई थी। जिसमें नशे के धंधे में संलिप्त परिवारों पर शिकंजा कसने की मांग रखी गई थी।

बुधवार 20 जुलाई को भी देवीनगर क्षेत्र के लोगों ने नशे के सौदागरों की एक सूची पुलिस को सौंपी है। 16 अप्रैल 2016 को पांवटा के रापपुरघाट क्षेत्र में तो एक नशेड़ी युवक ने कार से लोगों को रौंदने का प्रयास किया। आपसी रंजिश के चलते, एक विवाह समारोह कार्यक्रम में करीब एक दर्जन लोंगों को कुचलने का प्रयास किया गया। आरोपी पर हत्या प्रयास का मामला चल रहा है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी पांवटा साहिब अशोक चौहान ने कहा कि नशा उन्मूलन में जनता का सहयोग मिलना जरूरी है। नशे के खिलाफ कार्रवाई में किसी तरह की कौताही नहीं बरती जा रही है। जो सूची पुलिस को मिली है, उनसे पूछताछ होगी। पुलिस संदिग्ध नशेड़ियों के अड्डे एवं नशे की बिक्री करने वालों पर नजर रखे हुए हैं।   

नशे के दलदल में फंसे युवा अपराधिक वारदात को भी अंजाम देने लगे हैं। पिछले तीन सालों के दौरान हुई हत्याओं में से हत्या चार मामले ऐसे पाए गए जिन्हें नशेड़ियों ने अंजाम दिया था। कफोटा के बोकाला में नशेड़ी ने रिश्ते में अपने दादा की तेजधार हथियार से निर्मम हत्या कर दी थी। अक्तूबर 2015 में तारूवाला में पांवटा के एक ढाबे में दो युवा गुट में लड़ाई हो गई। जिसमें गिरीपार के शावड़ी क्षेत्र के युवक की निर्मम हत्या कर दी गई थी।

इस मामले में भी हत्या का आरोपी नशेड़ी ही था। इसी वर्ष पांवटा के एक निजी स्कूल की अध्यापिका की आश्रम मार्ग पर घर के समीप हत्या हुई थी। जिसमें करीब दो माह बाद हत्या आरोपी दबोचा गया। जांच में पता चला कि हत्या आरोपी नशेड़ी था। चौथा मामला दो माह पहले का है। जिसमें सतौन क्षेत्र की एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई थी। बायला जंगल में युवती को दफनाने का प्रयास किया था। इस मामले का आरोपी युवक भी नशेड़ी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें