फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से कामगार की मौत

Fri, 19 May 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो कालाअंब
विज्ञापन
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक इलाका कालाअंब में करंट लगने से एक 37 वर्षीय कामगार की मौत हो गई। मृतक की पहचान रामचित निवासी बक्सर बिहार के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मृतक रामचित बिक्रमबाग स्थित एक विद्युत उपकरण रिपेयर करने वाली फर्म शिवा इलेक्ट्रीकल में काम करता था। शुक्रवार करीब 12 बजे सुकेती स्थित एक उद्योग सुप्रीम प्लास्ट में वह अपने साथियों के साथ ट्रांसफार्मर बदलने का काम कर रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान रामचित अचानक करंट की जद में आ गया। करंट लगने से वह नीचे गिर गया। इसके बाद उसके साथी रामचित को गंभीर हालत में कालाअंब के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसने दम तोड़ दिया। 


उधर, कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक का शव कब्जे में लेकर नाहन मेडिकल कॉलेज पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें