फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का करंट लगने से एक कामगार की मौत

Wed, 24 May 2017 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
यमकेश्वर ब्लॉक के घारकोट के पास हाईटेंशन लाइन पर चिपका कर्मी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पांवटा साहिब। उपमंडल पांवटा साहिब के तहत देवीनगर विद्युत उपमंडल में बिजली लाइन की मरम्मत के दौरान करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक अन्य बुरी तरह से झुलस गया।पुलिस मामले दर्ज कर छानबीन में जुट गई है। 
विज्ञापन


पांवटा इलाके में बुधबार को बिजली लाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसके लिए बिजली बोर्ड ने बाकायदा पहले से पावर कट पहले से घोषित किया था। बुधबार देर शाम देवीनगर के समीप विश्वकर्मा चौक इलाके में बिजली लाइन की मरमत के काम मे जूटे थे। अचानक 11केवी बिजली लाइन में करंट प्रवाहित हो गया। जिससे काम में जुटे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के कुलदीप और मोनू बुरी तरह से झुलस गए और पोल से नीचे गिर गए। इनमे कुलदीप की मौत हो गई, जबकि मोनू करंट से झुलस गया।

उसे पांवटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। डाक्टरो के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पावर कट होने के बावजूद बिजली लाइन में करंट कैसे आ गया। किसने यह लापरवाही की । पुलिस इसकी जांच कर रही है। डीएसपी प्रमोद चोहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी पहलुओं को मध्यनजर रखते हुए जांच की जाएगी। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। वीरवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

----–--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें