पांवटा साहिब (सिरमौर) देहरादून पांवटा एनएच-7 मार्ग पर बुधवार को बाइक हादसा हुआ। उत्तराखंड सीमा के पार कुल्हाल क्षेत्र में बाइक हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक के मुंह पर गहरी चोट लगने के कारण टांके लगाए हैं।
उत्तराखंड के कुल्हाल निवासी भूरा (32)पुत्र वजीर अहमद निवासी कुल्हाल से सब्जी लेकर अपने घर जा रहा था। अचानक बाइक टायर के नीचे पत्थर आ गया जिसके चलते बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक से चालक सड़क पर जा गिरा। इस हादसे में बाइक की हैडलाइट टूट गई थी। बाइक हैडलाइट भूरा के मुंह पर आ लगी। घायल को सिविल अस्पताल में पहुंचा दिया गया। घायल के मुंह पर टांके लगे हैं।
उधर, सिविल अस्पताल पांवटा के डॉ. अशोक चौहान ने बताया कि युवक बाइक हादसे में घायल हुआ था। घायल के मुंह पर टांके लगे हैं। उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।