राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के अंतर्गत सोलन-नेरीपुल सड़क मार्ग पर सोमवार शाम एक केंटर (ट्रक) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शिमला जिला के शोघी तहसील के तहत जलेल गांव का बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिमला जिला की शोघी तहसील के जलेल गांव का मानसिंह सोमवार शाम अपने ट्रक (एचपी 63-1274) से सोमवार शाम छैला से सोलन को सेब लेकर जा रहे था। नेरीपुल के समीप चढ़ाई में गाड़ी न चढ़ने की वजह से वह अचानक बैक हो गई। उन्होंने वाहन में बैठी शीला देवी को ट्रक के टायर में पत्थर लगाने के लिए नीचे उतार दिया, जितनी देर में वह पत्थर लेकर आई उतने में ट्रक करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर चुका था। दुर्घटना की वजह से मानसिंह (63) की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी मोहरसिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। जबकि शव का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम एसडी नेगी ने प्रशासन की तरफ से मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी सहायता स्वयं अस्पताल जाकर दी।
\