फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांवटा में ट्रैक्टर टायर के नीचे आने से व्यक्ति की मौत

Tue, 04 Apr 2017 10:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
बाजपुर के गांव बैंतखेड़ी क्षेत्र से जबरन अवैध खनन से भरा ट्रैक्टर ट्राली को ले जाता आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा के बेहड़ेवाला गांव से ट्रैक्टर में सवार होकर कुछ श्रद्धालु एक मंदिर की तरफ जा रहे थे। इस बीच ट्रैक्टर चालक के समीप बैठा एक व्यक्ति जंप खाकर गिर गया। ट्रैक्टर का टायर चढ़ने पर गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को एंबुलेंस में पांवटा पहुंचाया। अस्पताल में घायल को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी अनुसार माजरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले कोलर के समीप सोमवार को हादसा हुआ। पांवटा के बेहड़ेवाला निवासी राजेश कुमार (45) पुत्र जोगिंद्र कुमार कुछ लोगों के साथ कटासन मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। कोलर के समीप राजेंद्र कुमार अचानक उच्छल कर गिर गया। ट्रैक्टर का टायर चढ़ने पर गंभीर रुप से घायल हो गया। 

स्थानीय लोगों ने माजरा पुलिस चौकी व एंबुलेंस को सूचित किया। माजरा से मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह ने टीम सहित मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। हादसा स्थल से 108 एंबुलेंस में घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने घायल को मृतक घोषित कर दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस हादसे के बाद बेहड़ेवाला गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि देहरादून-पांवटा नाहन एनएच-7 मार्ग पर हादसा हुआ जिसमें बेहड़ेवाला निवासी राजेश कुमार(45) पुत्र जोगिंद्र कुमार की मौत हो गई है। ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------------
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें