फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप खाई में गिरी, एक की मौत

Thu, 14 Jul 2016 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
विज्ञापन
मोरनी में हादसा, कार गहरी खाई में गिरी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई थाना के अंतर्गत नैनीधार-द्राबिल सड़क मार्ग पर वीरवार सुबह एक पिकअप गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पिकअप को बैक करते वक्त यह हादसा हुआ। मृतक की पहचान फकीर चंद निवासी उटौंडा तहसील त्यूनी उत्तराखंड के रूप में हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह एक पिकअप (यूके-16सीए-0113) में सवार होकर कुछ लोग गाय खरीदने के लिए शिलाई आए हुए थे। द्राबिल गांव में पहुंचने के पश्चात तीन लोग गाड़ी से उतर गए, जबकि दो उसमें सवार थे। चालक फकीर चंद गाड़ी को बैक कर साइड में लगाने लगा लेकिन गाड़ी बैक करते वक्त वह सीधा सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में चालक फकीर चंद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जगत राम निवासी कालाखेड़ा उत्तराखंड गंभीर रूप से घायल हो गया। शिलाई अस्पताल में उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया है।
विज्ञापन


 बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह करीब पांच बजे हुआ। हादसे के बाद वहां ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिलाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
 अस्पताल के प्रभारी रिषिमा ने बताया कि घायल व्यक्ति को रेफर किया गया है। एसएचओ दुलो राम ने बताया कि पुलिस ने भादंसं की धारा 279, 337, 304ए के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें