फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर खाई में गिरा; एक की मौत, एक घायल

Thu, 23 Feb 2017 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
मोहाली एक्सीडेंट, चार मौत - फोटो : self
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा/राजपुर (सिरमौर)। गिरिपार के बनौर में एक टिप्पर खाई में गिर गया। वीरवार शाम हुए इस हादसे में टिप्पर सवार दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से पांवटा अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन एक घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। 

वीरवार शाम को बनौर क्षेत्र में एक टिप्पर ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में जा लुढ़का। ट्रक में सवार आत्मा राम (52) पुत्र बारू राम निवासी बनौर तथा श्याम सिंह (35) पुत्र रंगी लाल निवासी ग्राम भैला गंभीर रुप से घायल हो गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने राजपुर 108 एंबुलेंस को कॉल कर दी। ग्रामीणों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद ईएमटी रीना व पायलट हरदीप एंबुलेंस को लेकर मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पांवटा रवाना हुए। पांवटा अस्पताल पहुंचने पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमिताभ जैन ने घायलों की जांच की। डॉक्टर ने बनौर निवासी आत्मा राम को मृत घोषित किया। जबकि, सड़क हादसे गंभीर रुप से घायल श्याम सिंह का उपचार चल रहा है। घायल की हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। 
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। हादसे के घायल श्याम सिंह सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस, हादसे के मृतक आत्मा राम(52) पुत्र बारु राम का शुक्रवार को पोस्टमार्टम होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें