फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब और नशीली दवा समेत एक गिरफ्तार

Sun, 06 Nov 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
अवैध शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा पुलिस टीम ने अमरकोट के समीप एक व्यक्ति से नशीली दवा व शराब की खेप बरामद की है। आरोपी अपने घर से नशे की आपूर्ति आसपास क्षेत्रों को करता था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


पांवटा पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी जिसमें कहा गया कि कुछ लोग अमरकोट में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री कर रहे हैं। पांवटा थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी दौलत राम, मुख्य आरक्षी प्रदीप वालिया, एसएससी जोगेंद्र सिंह की टीम गांव पहुंची। पुख्ता सूचना जुटाने के बाद दबिश दी। अमरकोट निवासी आरोपी शहजाद अली(36) पुत्र अब्बदुल गफूर के पास से 240 नशीले कैप्सूल, 270 गोलियां व 15 लीटर अवैध शराब बरामद कर ली गई। आरोपी ने अपने घर से ही आसपास औद्योगिक क्षेत्र व संस्थानों में सप्लाई रखी थी। क्षेत्र में अवैध रुप से शराब व नशीली दवा बेचता था। पुलिस ने नशे की खेप समेत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। आरोपी कोर्ट में पेश किया जाएगा।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें