फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान के खिलाफ पांवटा एनएसयूआई का गुस्सा फूटा

Tue, 20 Sep 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मंगलवार को एनएसयूआई पांवटा इकाई ने भारतीय सैनिकों पर हमले के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। आतंकी को पनाह देने वाले पड़ोसी देश को सबक सिखाने का सही समय बताया। पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर पुतला फूंका गया। देश के प्रधानमंत्री तथा भारत सरकार से पड़ोसी देश पाकिस्तान समेत आतंकी संगठनों को मुंहतोड़ जवाब दिए जाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष अमित चौहान, पांवटा कॉलेज प्रभारी मनोज चौहान व कैंपस प्रभारी रविंद्र ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के उड़ी में हमले से देश की जनता में गुस्सा है। इस आतंकी हमले से हमारे वीर सैनिक शहीद हुए हैं। आतंक को बढ़ावा देकर पाकिस्तान छदम युद्ध लड़ रहा है। दुस्साहस करने वाले पाकिस्तान को सबक सिखाना जरूरी है।

पांवटा कॉलेज परिसर के बाहर एनएसयूआई ने धरना प्रदर्शन किया और कहाकि हमारे सो रहे सैनिकों पर कायरतापूर्ण आतंकी हमला किया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी के बाद पाकिस्तान का पुतला फूंका। इससे पहले आतंकी हमले में शहीद भारतीय सैनिकों की आत्मिक शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

इस मौके पर एनएसयूआई कैंपस अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, अजय चौहान, अमित ठाकुर, अंकित चौहान, मनोज, जगदीश चौहान, अनुज कुमार, नवीन, विनय कुमार, रविना ठाकुर, मोनिका, नितेश, प्रतिभा ठाकुर, शालू व प्रीति आदि उपस्थित थे।
----------
यूथ ब्रिगेड ने की हमले की कड़े शब्दों में निंदा
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब(सिरमौर)। हिमाचल यूथ ब्रिगेड पांवटा अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का व महासचिव दीपक दुबे ने कहा कि दुश्मनों को उन्हीं की भाषा में जवाब मिलना जरूरी है। कश्मीर के उड़ी में आतंकी हमले की कड़े शब्दों में भर्त्सना करते हैं। भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह करते हैं कि उग्रवाद को बढ़ावा देने वाले पाकिस्तान को वाजिब जवाब दिया जाए। वीर सपूतों की शहादत पर संकल्प लें कि दुश्मनों को उचित जवाब दिया जाएगा। आतंकियों के ठिकानों को निशाना बना कर खत्म किया जाए।
विज्ञापन

........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें