फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शावगा पंचायत में बाघ ने मारीं 19 बकरियां

Sun, 30 Apr 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
Leopard near runway shuts down Nepal international airport
विज्ञापन
पांवटा साहिब/ सतौन(सिरमौर)। गिरिपार की ग्राम पंचायत शावगा के छितली में बाघ का आतंक मचा है। एक ही किसान की 19 बकरियों को दो बाघों ने मार डाला जिससे पशुपालक किसान को भारी क्षति हुई है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को प्रशासन व वन विभाग से उचित मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी है।  
विज्ञापन


शावगा पंचायत उप प्रधान रामलाल कपूर, पूर्व प्रधान रक्षा देवी, छितली निवासी जगत सिंह, सुंदर सिंह, रमेश कुमार व सुमेर चंद ने कहा कि दो बाघों ने एक ही किसान कि 19 बकरियां को मार डाला। कमरऊ तहसील कि ग्राम पंचायत शावगा के ग्राम छितली बास (उप गांव) डाबरा में  किसान व पशुपालक सूरत सिंह पुत्र जोगी राम रहता है। पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति पशुपालन से चलाई जाती है। देर रात को दो बाघ बकरियों के लिए बनाए गए बाड़े में घुस गए। सूरत सिंह के 10 बकरे, 4 बकरियां बाघ ने मार दीं। जबकि 5 बकरियों का अभी तक भी कोई पता नहीं चल सका है। 

सूरत सिंह ने कहा कि आमदनी का एकमात्र सहारा पशुपालन रहा है। इसी से परिवार का गुजर बसर होता है। बाघ के हमले से लाखों की आर्थिक क्षति हुई है। आसपास के पशुपालक व किसान बाघों के इस आतंक से सहमे हुए हैं। स्थानीय पंचायत प्रधान व पटवारी सहित वन विभाग को सूचना दे दी है। सरकार व प्रशासन से भी गुहार लगाई है जिसमें पीड़ित पशुपालक सूरत सिंह के परिवार को मुआवजा प्रदान करने की मांग रखी है। 
विज्ञापन

उधर, तहसीलदार पांवटा विमला वर्मा पोखरियाल ने कहा कि सूचना मिली है। स्थानीय पटवारी प्रभावित किसान व पशुपालक को हुई क्षति की रिपोर्ट तैयार करेगा जिससे वन विभाग के माध्यम से किसान को उचित मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें