फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागनधार में गाड़ी का डाला खुलने पर मजदूर की मौत

Tue, 30 May 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
चित्रकूट अनियंत्रित ट्रक हादसा - फोटो : SELF
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गिरिपार के बागनधार में दर्दनाक हादसा हुआ। गाड़ी का डाला खोलते वक्त नेपाल मूल का मजदूर घायल हो गया। गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया जहां पर घायल मजदूर को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। राजबन पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


मिला जानकारी अनुसार नेपाल निवासी प्रेम बहादुर (39) बागनधार में मजदूरी करता था। मंगलवार को मजदूरी कार्य के दौरान ट्रक का डाला खोलने लगा। इस बीच पैर फिसलने व डाला खुलने पर सीधे सिर पर बजा। आसपास के लोग घायल को तुरंत निजी वाहन में लेकर पांवटा रवाना हुए। घायल को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। डॉ. केएल भगत ने कहा कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल मजदूर दम तोड़ चुका था। 

उधर, राजबन पुलिस चौकी प्रभारी सुभाष चंद शर्मा ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नेपाल मूल निवासी मृतक प्रेम बहादुर(39) के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मौके पर पहुंच कर पुलिस टीम हादसे की जांच कर रही है। इस मामले की गहनता से जांच की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें