फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्योगपति की आंखों में धूल झोंककर लूटे लाखों

Tue, 19 Jan 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब थाना क्षेत्र के तहत एक उद्योगपति की आंखों में धूल झोंक कर लाखों रुपये का सामान उड़ा लिया। कालाअंब क्षेत्र के एक कारोबारी ने थाने में मामला दर्ज करवाया है कि वह अपनी कार का पंचर लगवा रहा था कि इसी बीच अज्ञात लोगों ने उसकी कार में रखे लाखों की नकदी, सूटकेस, लैपटॉप, बैग जिसमें जरूरी कागजात, चैक बुक थी, उड़ा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन


पुलिस इस बात को लेकर असमंजस में है कि उद्योगपति ने लाखों की चोरी की शिकायत आखिर पांच दिन बाद क्यों करवाई। पुलिस थाना कालाअंब स्थित तीन उद्योग के मालिक पुनीत बत्रा निवासी सेक्टर-7 अंबाला शहर (हरियाणा) ने बीते रविवार को कालाअंब में मामला दर्ज करवाया कि बीते 13 जनवरी को सुबह करीब 10 जब वह अपनी फैक्ट्री से त्रिलोकपुर रोड पर निकला। इस दौरान उसकी कार के तीन टायर किसी पंचर हो गए।

जब वह पंचर लगवाने के लिए समीप की दुकान में रुका तो दो अज्ञात व्यक्तियों ने इसकी गाड़ी से एक सूटकेस, लैपटॉप, चेक बुक, 2.35 लाख रुपये नकद और सेमसंग टेब आदि निकाल ले गए। इसकी भनक उसे कुछ देर बाद लगी। हालांकि, सवाल खड़ा हो रहा है कि उद्योगपति के साथ वारदात 13 जनवरी को हो गई तो मामला 17 जनवरी को कालाअंब थाने में दर्ज क्यों करवाया जबकि वह तीन कंपनी के मालिक हैं। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक सौम्या साम्बशिवान के अनुसार पुलिस ने बीते रविवार को मामला दर्ज कर लिया है। चोरी सामान की रिपोर्ट तैयार कर ली गई है। पूरे मामले की जांच कर ली गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें