फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घ्ाघटना में सात घायल

Tue, 19 Apr 2016 06:46 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ददाहू(सिरमौर)। रेणुका थाना क्षेत्र के तहत पड़ने वाले रेणुका-कोटी धीमान मार्ग पर मंगलवार सुबह सड़क हादसा हुआ। शादी में जा रही पिकअप की ब्रेक फैल हो गई और पैरापिट से टकरा गई। इसमें सवार 7 लोग घायल हो गए हैं। गंभीर रुप से घायल 5 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल नाहन रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को सुबह रेणुका-कोटी धीमान मार्ग पर विवाह समारोह में भाग लेेने पिकअप एचपी 71-0949 में पीछे बैठकर कुछ लोग जा रहे थे। चाढना से पहले चामला में वाहन की ब्रेक फेल हो गई। चालक ने वाहन को पहाड़ी की तरफ बने एक पैरापिट पर टक्कर मार कर रोक दिया। चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बच गया।


 हादसे में वाहन सवार अनिल कुमार(16) निवासी लठियाना, रणदीप (16) डारनू, जितेंद्र(14) लठियाना, रविंद्र (24) जामू, राजेश (21) जामू की हालत गंभीर होने पर सिविल अस्पताल ददाहू से नाहन जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। अन्य घायलों चमन (16) व मुकेश की हालत सामान्य है जिनका सिविल अस्पताल ददाहू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी मुख्यालय प्रताप सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। वाहन के ब्रेक फैल होने से हादसा हुआ। गंभीर रुप से घायल नाहन जिला अस्पताल में रेफर किए गए हैं। इस मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें