सिरमौर के शिलाई के पास हुए हादसे में एक शख्स की मौत हो गई जबकि तीन घायल हो गए हैं।
- फोटो : अमर उजाला
नौहराधार (सिरमौर)। उपमंडल संगडाह में एक पिकअप के घासनी में लुढ़कने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायल हो गए। दो घायलों को राजगढ़ अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसा वीरवार शाम पौने पांच बजे उस समय पेश आया जब देवामानल से आलू लेकर नौहराधार जा रही एक पिकअप उलाना के समीप तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर 30 मीटर नीचे घासनी में गिर गई। पिकअप में चार लोग सवार थे।
पिकअप में सवार 38 वर्षीय सदराड़ा निवासी संगीता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि देवामानल निवासी 37 वर्षीय चालक वीरधन व 26 वर्षीय तेजवीर सहित छोडभोगर निवासी 38 वर्षीय बबीता हादसे में घायल हो गए जिन्हें 108 की सहायता से नौहराधार पीएचसी में उपचार के लिए लाया गया। यहां वीरधन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि बबीता व तेजवीर की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें राजगढ़ अस्पताल रेफर कर दिया।
प्रशासन की ओर से तहसीलदार नौहराधार हीरा सिंह ने मौके का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मृतक के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार तथा घायलों को 5-5 हजार रुपये की राशि प्रदान की। नौहरा चौंकी के एएसआई नीलकंठ ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई की जारी है।