फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध ढंग से ले जाई जा रही देवदार की लकड़ी बरामद

Sat, 17 Sep 2016 12:17 AM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। वन विभाग के एक दल ने एक जीप से अवैध तस्करी करके ले जाई जा रही देवदार की लकड़ी पकड़ने में सफलता हासिल की है। वन परिक्षेत्र हाब्बन में शुक्रवार मध्यरात्रि करीब साढ़े बारह बजे झिम्मिधार के पास वन विभाग के एक दल ने एक पिकअप से 18 नग देवदार जिसमें 9 स्लीपर तथा 9 गोले, 8, 7 व 5 फुट लंबे बरामद किये हैं जिसकी कीमत लगभग 80 हजार बताई जा रही है।
विज्ञापन


वन मंडलाधिकारी मृत्युंजय माधव ने बताया कि यह लकड़ी बनालीधार  निवासी कृष्ण कुमार की है, जबकि यह जीप करेची निवासी रोहित की है वही गाड़ी को चला रहा था। वन विभाग ने जीप तथा लकड़ी को कब्जे में ले लिया है और इस मामले में पुलिस थाना राजगढ़ में प्राथमिकी दर्ज करने की तैयारी कर ली है। खबर लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें