फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चायल गांव में दो मंजिला मकान में लगी आग

Sun, 09 Oct 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के तहत शिलांजी पंचायत के चायल गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे एक मकान में आग लग गई। आग की इस घटना में दो मंजिला मकान जलकर राख हो गया। आग लगने से लगभग चार लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत शिलांजी के चायल गांव में भगत राम के मकान में सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख वहां लोगों की भीड़ जुट गई। चारों ओर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने आग पर काबू पाने के भरसक प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा मकान आग की चपेट में आ गया।
विज्ञापन

भगत राम के अनुसार दो मंजिला मकान की निचली मंजिल में गौशाला थी। सौभाग्य यह रहा कि आगजनी के दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा जानी नुकसान भी हो सकता था।
विज्ञापन


आग की लपटों में घर का सारा सामान जल गया। चायल निवासी भगतराम उर्फ भगतिया परिवार में अकेला बुजुर्ग व्यक्ति है। तहसीलदार राजगढ़ कपिल तोमर से संपर्क करने पर उन्होंने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उन्हें सूचना मिली है। फील्ड स्टाफ को नुकसान के आंकलन के निर्देश दो दिए गए हैं। रिपोर्ट आने पर प्रशासन की ओर से उचित सहायता प्रदान की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें