फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार-ट्रेक्टर टक्कर में 4 घायल

Sat, 05 Nov 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
हादसे की श‌िकार कार
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देहरादून पांवटा कालाआंब एनएच-7 मार्ग पर मिश्रवाला पुल के पास सड़क हादसा हुआ। हादसे में एक महिला समेत 4 लोग घायल हो गए। कार द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर लगने के बाद  ट्रैक्टर पुल से बाहर जा गिरा। तेज रफ्तार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।


एनएच पर एक तेज रफ्तार कार ने ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मारी। मिश्रवाला पुल के समीप सड़क हादसा हुआ। कार में हिमांशू पुत्र हितेंद्र सिंह, प्रशांत पुत्र सतवीर सिंह व पुष्कर सवार थे। प्रशांत व हिमांशू को गंभीर चोटें आईं। जबकि ट्रैक्टर सवार धौलाकुआं के गुज्जर कालोनी निवासी बीरा पुत्र फिरोज तथा भागो देवी पत्नी घुमन भी गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों का पांवटा अस्पताल में पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को नाहन अस्पताल रेफर कर दिया गया है। माजरा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, माजरा पुलिस चौकी प्रभारी देवी सिंह नेगी ने मामले की पुष्टि की है। मिश्रवाला के समीप सड़क हादसे में तेज रफ्तार आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें