फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में गिरी, चार घायल

Sat, 29 Oct 2016 09:22 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)।
विज्ञापन
रक्कड़ कालोनी में पुल से नीचे गिरी कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बेचड़ का बाग में शनिवार सुबह एक आल्टो कार गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह एक आल्टो कार चूली से बेचड़ का बाग जा रही थी। बेचड़ का बाग पहुंचने से पहले कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत ददाहू अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दो घायलों को मेडिकल कॉलेज नाहन के लिए रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायलों में 55 वर्षीय सुरेंद्र कुमार निवासी बेचड़ का बाग और 21 वर्षीय अजय कुमार निवासी चूली को रेफर किया गया है। जबकि तीन वर्षीय अर्णव और 16 वर्षीय राहुल को ददाहू अस्पताल में दाखिल किया गया है। नायब तहसीलदार जसमेर सिंह ने घायलों का हालचाल पूछा और फौरी राहत के तौर पर तीन-तीन हजार रुपये की राशि दी।
उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें