फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं पर हमला करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 May 2016 11:24 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। पच्छाद थाना के अंतर्गत चुन्नर गांव में जातिसूचक शब्द कहने और दो महिलाओं पर हमला करने के आरोप में फरार चल रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। स्वर्ण जाति से जुड़े आरोपियों ने निम्न जाति के लोगों की पाइप लाइन ही काट तोड़ दी थी। इसकी जब अनुसूचित जाति से जुड़े परिवार ने पुलिस में शिकायत की तो स्वर्ण जाति के लोगों ने उन पर हमला कर दिया जिसमें दो महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई।
विज्ञापन

पुलिस लगातार इस मामले की छानबीन में जुटी थी। कई जगह दबिश दी गई है। पुलिस के जांच से घबराकर आरोपियों ने पुलिस के समक्ष आत्म समर्पण कर दिया। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी।
इस दौरान अखिल भारतीय हरिजन लीग के प्रदेश अध्यक्ष किशोरी लाल कौंडल और महासचिव बक्शी चंद जसवाल भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि सात मई को पच्छाद थाना के अंतर्गत तारा देवी और चीड़ी देवी नामक दो महिलाओं के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। आरोप है कि रतन सिंह, मुकेश प्रेम सिंह और कपिल मोहन ने दोनों महिलाओं को डंडों के साथ बुरी तरह से पीट दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में तारा देवी ने कहा है कि सात मई को उनकी बकरी और बकरी का बच्चा (छेलू) गुम हो गया था। वह अपनी देवरानी चीड़ी देवी के साथ उसे तलाशने के लिए फागु गांव की ओर गई। जब वह रतन सिंह और मुकेश के घर से करीब 100 मीटर पीछे पहुंचे तो रतन सिंह, उनके पुत्र मुकेश और प्रेम सिंह के अलावा कपिल मोहन पुत्र तुला राम ने उन पर हमला बोल दिया। उनके साथ डंडो से पिटाई की गई और उन्हें जातिसूचक शब्द भी कहे।
पुलिस ने इस संदर्भ में भादंसं की धारा 341, 354, 354 बी, 506, 323 और 34 के तहत मामला दर्ज किया था। सोमवार को चारों आरोपी गिरफ्तार किए गए। एसपी ने कहा कि आरोपियों को अदालत में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान एएसपी विनोद धीमान, डीएसपी राजेश रोल्टा भी उपस्थित थे।

बॉक्स के लिए--
सिरमौर में दलित उत्पीड़न के मामले चिंताजनक
हरिजन लीग के प्रदेश अध्यक्ष किशोरी लाल कौंडल ने कहा कि जिला सिरमौर में बढ़ रहे दलित उत्पीड़न के मामले चिंताजनक हैं। उन्होंने एसपी सिरमौर से मांग की है कि ऐसे मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें। दो महिलाओं पर जातीय आधार पर हुए इस हमले की उन्होंने कड़ी निंदा भी की। उन्होंने इसके लिए पुलिस के प्रयासों की भी सराहना की।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें