साहिब साहिब (सिरमौर)। पांवटा के अंतर्गत पुरुवाला कांशीपुर पंचायत के सूरजपुर के समीप एक स्कूली बस अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई, जिससे बस में सवार तीन स्कूली बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक नशे में टल्ली होकर बस चला रहा था। मेडिकल के बाद पुलिस ने चालक के खिलाफ 185 एमबी एक्ट के तहत मामला भी दर्ज किया है। उधर, घायल हुए बच्चों की हालत ठीक बताई जा रही है। उपचार के बाद पांवटा से सभी को घर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार जिंदल पब्लिक स्कूल की बस बच्चों को लेने पुरुवाला के सूरजपुर क्षेत्र में सुबह पहुंची। सोमवार को सुबह बस में करीब 10 बच्चे सवार हो चुके थे। सूरजपुर के समीप स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
सिरमौर ट्रक ऑपरेटर यूनियन के प्रधान बलजीत सिंह नागरा ने कहा कि हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर एकत्रित ही गए। हादसे में 5 स्कूली बच्चे घायल हो गए। एक बच्ची अमनप्रीत कौर को ज्यादा चोट लगी थी। हादसे के सभी घायल स्कूली बच्चों जो उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने कहा कि हादसा बस चालक की लापरवाही से हुआ है। चालक ने शराब पी रखी थी। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी चालक का मेडिकल करवाने की मांग रखी। पुलिस ने मेडिकल करवाने के बाद चालक के खिलाफ 185 एमबी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
उधर, सुबह ही हादसा होने पर ग्राम संतोखगढ़-सूरजपुर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। स्कूल बस चालक सुबह करीब 8 बजे जिंदल पब्लिक स्कूल की बस लेकर पांवटा से चले थे। सूरजपुर में बस खेत में पलट गई। ग्रामीणों का कहना है कि गनीमत यह रही कि बस में अब तक दस ही बच्चों को बिठाया गया था। बस में स्वार 10 बच्चों में से अमनदीप कौर, दमनप्रीत, रमनदीप कौर, हर्षप्रीत व हरमन घायल हुए। बच्चों को 108 एंबुलेंस से उपचार को पांवटा सिविल अस्पताल में पहुँचाया गया। डॉ. ऋचा की टीम ने घायलों का उपचार किया। सभी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पर सूरजपुर में मौके पर पहुंची। हादसे के आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। मामला दर्ज कर लिया है। हादसे के आरोपी चालक का मेडिकल करवाया जा रहा है।