फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 5 श्रद्धालु घायल, 2 गंभीर

Sun, 10 Apr 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन/पांवटा (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून-पांवटा एनएच-7 मार्ग पर सुदोवाला के समीप श्रद्धालुओं की एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई। हादसे में एक ही परिवार की दो महिलाओं समेत 5 लोग घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल 2 लोगों को जिला अस्पताल नाहन रेफर कर दिया गया है। लेकिन, परिजन घायलों को यमुनानगर अस्पताल ले गए हैं। माजरा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार रविवार को कार में श्रद्धालु पांवटा से त्रिलोकपुर मंदिर माथा टेकने जा रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। हादसे में हरियाणा के करनाल निवासी कार सवार रमेश कुमार (50), महिला प्रवेश (45), अजय (29), तनू (22) व आशू (18) घायल हो गए। हादसे की सूचना माजरा पुलिस चौकी व आपातकालीन 108 एंबुलेंस को दी गई। ईएमटी नरेश चौधरी व पायलट भुवनेश्वर ने 108 एंबुलेंस में घायलों को सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अमिताभ जैन ने बताया कि घायल 2 महिलाओं समेत 5 लोग उपचार को लाए गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल रमेश व आशू को जिला अस्पताल नाहन रेफर कर दिया गया है। लेकिन, परिजन दोनों को यमुनानगर ले गए हैं।

माजरा पुलिस चौकी प्रभारी देवी सिंह ने कहा कि हादसे की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कार में एक परिवार के 5 सदस्य त्रिलोकपुर मंदिर में माथा टेकने जा रहे थे। सुदोवाला में मैरिको इकाई के समीप तेज रफ्तार कार गलत दिशा में जाकर एक ट्रक से जा टकराई।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि सड़क हादसे में हरियाणा के करनाल निवासी एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को परिजन उपचार के लिए यमुनानगर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें