फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड रेल कर्मी के घर से लाखों की चोरी

Sun, 10 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
विज्ञापन
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
विज्ञापन
 बेटी के साथ रिश्तेदारी में घूमने गये रिटायर्ड रेलकर्मी के घर का जंगला काटकर चोर लाखों रुपए की आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। लौटने पर पीड़ित को घटनाक्रम की जानकारी हो सकी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 नगर के हरिनगर प्रसाद टाकीज के निकट निवासी तरुण कुमार मित्तल पुत्र स्व. जगत प्रकाश मित्तल रेलवे में चीफ बुकिंग सुपरवाइजर पद से 31 मार्च को रिटायर्ड हुए हैं। यहां वह अकेले रहते हैं। उनका बेटा और पुत्रवधू जयपुर में रहते हैं तथा बेटी दिल्ली में। तरुण अपने रिटायर्ड होने से पहले बेटी की शादी करना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने पूर्व में खरीदारी कर तैयारियां कर लीं थीं, लेकिन बेटी की शादी 13 जुलाई को निकली। विगत पांच अप्रैल को वह अपनी बेटी के साथ रिश्तेदारियों में घूमने निकल गए। घर पर ताला लगाकर बाहर एक चौकीदार छोड़ गये थे। रविवार को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि चोर डेढ़ लाख रुपये के आभूषण, शादी के लिए खरीदा गया करीब पांच लाख का कपड़ा और 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए।  चोर घर के आंगन पर लगे जंगले को काटकर प्रवेश कर गए थे। जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें