कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब थाना के अंतर्गत आने वाले मेन थापल में शनिवार देर रात एक ट्रक में आग लग गई। ट्रक में शिला फार्म कंपनी का सामान लदा हुआ था जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार रात को यह गाड़ी पंजाब के लिए जानी थी लेकिन चुनाव के चलते चालक ने कंपनी के गेट के बाहर ही गाड़ी खड़ी कर दी। रात लगभग 11: 30 बजे अचानक ट्रक से धुआं निकलता हुआ देखा गया। हालांकि आग पर काबू पा लिया गया लेकिन तब तक उसमें लदा सामान जल गया था। एसएचओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।