फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना बिल का पकड़ा पांच लाख का सामान

Wed, 16 Mar 2016 08:02 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिला आबकारी एवं कराधान विभाग की टीम ने सोलन में मंगलवार शाम को बिना बिल का सामान लेकर जा रहे व्यापारियों से 1.25 लाख का जुर्माना वसूला है।
विज्ञापन

आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर के सहायक आयुक्त विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि नाहन की टीम ने बाहरी राज्यों हरियाणा व पंजाब से बिना बिल का सामान ला रहे व्यापारियों पर शिकंजा कसते हुए सोलन में करीब पांच लाख रुपये का वाटर प्यूरीफायर, जूते, इलेक्ट्रानिक्स एवं करियाना का सामान बिना बिल के पकड़ा।

टीम ने व्यापारियों से मौके पर ही सवा लाख रुपये जुर्माना वसूला। आबकारी एवं कराधान विभाग की इस टीम में ईटीओ अजय राठौर, ईटीओ प्रेम सिंह कायथ, एईटीओ विपिन पोसवाल, ईटीआई कुलदीप भारद्वाज शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग सिरमौर विनोद कुमार कश्यप ने बताया कि विभाग की टीम समय-समय पर हाइवे व अवैध रास्तों पर नाके लगाकर वाहनों को चेकिंग करती है। प्रदेश के कुछ व्यापारी ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में बाहरी राज्यों से सामान लाते हैं, मगर प्रदेश की सीमाओं पर स्थित आबकारी एवं कराधान विभाग के बैरियरों पर टेक्स नहीं चुकाते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग की यह मुहिम जारी रहेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें