फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदरी माजरी के जंगल में चल रही शराब की भट्ठियां की तहस-नहस

Wed, 08 Feb 2017 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो राजपुर
विज्ञापन
शराब फैक्ट्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजपुर (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा के जंबूखाला और खोदरी माजरी आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध रूप से चल रही शराब की भट्ठियों को वन विभाग की टीम ने तहस-नहस कर दिया है। भगानी वन परिक्षेत्राधिकारी बलदेव सिंह को मिली सूचना पर माजरी वन खंडाधिकारी मोहन सिंह की टीम ने माजरी रिजर्व फोरेस्ट के जंगलों में छापेमारी की। इसकी भनक लगने पर शराब माफिया के लोग कच्ची शराब मौके पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए। विभागीय टीम ने शराब की चार भट्ठियां नष्ट की हैं। जबकि मौके पर मिली लाहण को भी फेंका गया।
विज्ञापन



सुनसान जंगलों पर शराब बनाने का गोरखधंधा जोरों पर चला हुआ है। पुलिस और वन विभाग की टीम अक्सर जंगलों में कार्रवाई करती है, लेकिन शराब बनाने वाला कोई भी व्यक्ति अभी तक हत्थे नहीं चढ़ पाया। खोदरी माजरी के जंगल में वन विभाग की टीम ने करीब 600 लीटर लाहण एवं चार भट्ठियां नष्ट कीं। जबकि आधा दर्जन टंकियां भी तोड़ी गईं।

भगानी, माजरी एवं किल्लौड़ से आई वन विभाग की टीम में बीओ मोहन सिंह ने वन रक्षक बलवीर सिंह, विरेंद्र शर्मा, मोहीराम आदि टीम ने बुधवार सुबह यह कार्रवाई की। 
विज्ञापन

वन परिक्षेत्र अधिकारी बलदेव सिंह ने बताया कि वन विभाग को सूचना मिली थी कि माजरी जंगल में शराब माफिया ने फिर से कच्ची शराब तैयार करने का धंधा शुरू किया है। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन छेड़ा। इस दौरान शराब की आधा दर्जन भट्ठियां-टंकियों को तोडफ़ोड़ दिया। उन्होंने बताया कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें