फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक व्यक्ति का शव बरामद

Fri, 14 Oct 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
विज्ञापन
shimla police
विज्ञापन

विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब में शुक्रवार को संदिग्ध अवस्था में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे इलाके में सनसनी फैल गई है। हालांकि अभी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल का दौरा करने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालाअंब स्थित अंबिका एलायज में कार्यरत 48 वर्षीय रघुनाथ का पुलिस ने शव बरामद किया। बताया जा रहा है कि रघुनाथ के मुंह से खून निकल रहा था। शरीर के अन्य हिस्सों में कहीं चोट के निशान नहीं पाए गए। पुलिस ने व्यक्ति की जेब से मिली बैंक की पर्चियों के आधार पर शिनाख्त की है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही मौत के रहस्यों से पर्दा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें