फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इक आधिया मंगाई जा रे... पर मचाया धमाल

Sat, 21 Nov 2015 10:49 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शिलाई (सिरमौर)। हिमालयन यूथ स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से शिलाई में आयोजित 32वीं इंदिरा गांधी मेमोरियल टूर्नामेंट की पहली सांस्कृतिक संध्या पहाड़ी कलाकार दिनेश शर्मा के नाम रही।
विज्ञापन


सांस्कृतिक संध्या की मुख्य अतिथि जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा आशा तोमर रही। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने अपनी ऐच्छिक निधि से क्लब को 51 हजार की राशि प्रदान की।
इस अवसर पर दिनेश म्यूजिकल ग्रुप संगड़ाह किरण शर्मा ने सांस्कृतिक संध्या की शुरूआत में कोसी गांव रे छोटुआ, अपणा ठिकाणा दस जा, मेरे मणिशा जाणी दे पेवके, इक आधिया मंगाई जा रे आदि पहाड़ी गीत प्रस्तुत किए। अमरा ठाकुर ने जुगो वे जुगो रा भला रे शिव तेरा नाम जपणा, मेरी जानी रा बसेरा, नारदा रोला पाया गांव दा, संगीया वेदणों न जाणी मेरे, रोहडू जाणा मेरी आमिए आदि गीत प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इसके बाद पूनम ठाकुर ने शेला लागा दे कांबले, साहिबो री ए बीबीए व तेरे मेरे प्यारो री सजणा आदि गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में दिनेश शर्मा ने चाहूंगा में तुझे शाम सेवेरे से शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने मुंजरे लाणे, पांडा मेरे टणके बागे रे, चूड़ी री न शिरो द भज्जी लोआ राम आदि अनेक पहाड़ी गीत प्रस्तुत कर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन



इस मौके पर सत्या तोमर, दिनेश पुंडीर, श्यामलाल पुंडीर, संजय कंवर, कुलदीप सिंह, बिशन तोमर, प्रताप सिंह, सूरत सिंह, यशपाल पनाटू, हीरा सिंह तोमर, रवीना ठाकुर, रमा शर्मा, बहादुर सिंह वर्मा सहित सैकडों दर्शक मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो-13
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें