फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार से बरामद की 750 ग्राम चरस

Sun, 16 Apr 2017 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
हत्या की पड़ताल करती पुल‌िस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा पुलिस ने एक कार सवार से भारी मात्रा में चरस बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस व सुरक्षा शाखा टीम ने धौलाकुआं-माजरा मार्ग पर नाका लगाया हुआ था।
विज्ञापन

इसी दौरान टीम ने धौलाकुआं-सैनवाला से माजरा की तरफ आ रही एक कार को तलाशी के लिए रोका। पुलिस को देखते ही कार में बैठा युवक सकपका गया जिसके बाद कार की तलाशी लेने पर पुलिस को कार में रखे बैग से 750 ग्राम चरस बरामद हुई।

इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार की पहचान दशोंदी खान निवासी माजरा के रूप में हुई है। तलाशी अभियान के दौरान सब-इंस्पेक्टर हरमेश, सुरक्षा शाखा मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, नवराज शर्मा, राजिंदर सिंह, दिनेश व विक्की शामिल रहे। मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें