बाइक एक्सीडेंट में युवक की मौत
- फोटो : amar ujala
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ बस अड्डे के समीप एक स्कूटी व कार की टक्कर हो जाने से स्कूटी पर सवार दो लोग घायल हो गए। रविवार को एक स्कूटी में सुशील तथा विनीत सवार थे।
सामने से कार चला रहे लव चौहान के साथ उनकी टक्कर हो गई जिससे स्कूटी पर सवार दोनों युवक गिर गए। गंभीर रुपये घायल हुए दोनों युवकों को अस्पताल ले जाया गया जहां से उन्हें सोलन रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों की टांगों में फ्रेक्चर हो गया हैं। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने मामला धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
-------------------